मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के सातों मोर्चा के पदाधिकारियों का संयुक्त सम्मेलन स्थानीय जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास पर आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचाकर बूथ स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का भौतिक सत्यापन करना। वहीं छूट गए हितग्राहियों की सूची तैयार कर उन्हें पात्रता के अनुसार लाभान्वित करना है।

नजरिया बदलेंगे तो दिखेगा विकास : कमल पटेल

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल में कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि तमाम प्रकार के विकास कार्यों को मध्य प्रदेश की सरकार के माध्यम से विधानसभा में अमलीजामा पहनाया गया है। कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को अपने विकास कार्यों से जवाब देने की आवश्यकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों से को जनता से अवगत कराएं एवं कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देते हुए 51 प्रतिशत प्राप्त करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को प्रतिपादित करने का कार्य करें।

प्रत्येक मोर्चे की महती भूमिका : सांसद उईके

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उईके ने कहा कि सभी मोर्चे भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से कार्य करते हैं। हर मोर्चे का अपना एक कार्यक्षेत्र है, उस कार्य क्षेत्र के माध्यम से टीम भावना के साथ जनता के बीच में जाकर कार्य करते हुए 2023 विधानसभा की एक मजबूत न्यू तैयार करते हुए विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका आप की रहने वाली है।

विकास कार्यों को नीचे तक पहुंचाएं- सुरेंद्र जैन

30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के क्लस्टर प्रभारी सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। हमारी सरकार के किए गए जनहितेषी कार्यों के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हुए भाजपा के पक्ष में उनका मानस तैयार करें एवं 2023 और 2024 के चुनाव में फिर एक बार भाजपा की सरकार को स्थापित करें।

हरदा का संगठन प्रदेश का सबसे उत्तम संगठन : मीणा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रत्येक बूथ पर मजबूत है। हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव के साथ जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह एक अनुपम उदाहरण है पूरे प्रदेश में हरदा के संगठन को बहुत ही सम्मान के साथ देखा जाता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी समय में दिए जा रहे कार्यों के माध्यम से हम संगठन को पुन: और अधिक मजबूत करते हुए जनता का दिल और विश्वास जीतेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साह, उपाध्यक्ष प्रदीप गौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, जिला महामंत्री भागवत शाह ढोके, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल सहित सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 6

Total Views: 266

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!