Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जनसुनवाई : कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनी  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिपं सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में रहटगांव तहसील के ग्राम मालेगांव निवासी शशि बांके ने सीमांकन के लिए को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को सीमांकन कराने के निर्देश दिए। कायागांव निवासी श्रीमती कृष्णाबाई कोरकू ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसके पैर में फे्रक्यर हो गया, उसके उपचार पर हजारों रुपए खर्च हो चुके है। आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क उपचार कराने का अनुरोध कृष्णा ने किया, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम पड़वा तारापुर निवासी ग्रामीणों ने गांव की सड़क मरम्मत के लिए कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। टिमरनी तहसील के ग्राम पिपल्याकला निवासी नर्मदाप्रसाद ने खेत की ओर जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply