Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ईवीएम एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए करायी जा रही ईवीएम की प्रथम स्तरीय चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गर्ग ने एफएलसी. कार्य के लिए नियुक्त एफएलसी सुपरवाइजर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डीके सिंह को कर्तव्य पर अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बैंगलुरू से प्राप्त नवीनी एम-3 ईवीएम एवं वीवीपीएट मशीनों का प्रथम लेवल चेकिंग कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। प्रथम लेवल चेकिंग का यह कार्य प्रतिदिन ईवीएम वेयरहाउस में प्रात: 9 बजे से शाम बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply