पटेल समाज ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज युवा संगठन की शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। 10 वीं व 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 125 विद्यार्थियों को समाजजन की मौजूदगी में अतिथियों ने सम्मानित किया। बच्चों को सम्मान के रुप में करियर गाइडेंस पुस्तिका, भैरव बाबा की फोटो, प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बच्चों के लिए करियर के अवसर पर संबोधित किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि खरगोन जिले के बलगांव निवासी सिविल जज निर्मला पटेल ने सिविल जज बनने व कॅरियर से संबंधित विषय के टिप्स भी दिए। जैवकि खेती के क्षेत्र में नवाचार व नए-नए प्रयोग करने वाले उन्नतशील किसान महेश पटेल ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन से बड़ी संख्या में बच्चे व समाजजन मौजूद रहे।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!