Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

2 min read
Text Size:

9वां  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। जबलपुर कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन ने सोमवार को आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 21 जून को सदर के गैरिसन ग्राउंड पर होगा। इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार चयनित प्रतिभागी तय प्रोटोकॉल के अनुसार सामुहिक योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा 50 उद्यानों और खुले स्थानों में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। कलेक्टर ने बताया कि योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम जबलपुर में होने के कारण जबलपुरवासियों के लिये गौरव की बात है। आयोजन से जबलपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी। बताया गया कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति  जगदीश धनखड़, राज्यपाल  मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय आयुष मंत्री  सर्वानन्द सोनोवाल की सहभागिता प्रस्तावित है। बैठक में निर्देश दिये गये कि स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल किए जाने के लिये प्रोत्साहित किया जाए।

बताया गया कि चयनित स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाएँ जाएंगे और इनके जरिये ही मुख्य कार्यक्रम से प्रसारित निर्देशों के अनुरूप योगाभ्यास होगा। जिले में मौजूद योग प्रशिक्षकों को लगातार नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराए जाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में प्रारंभिक तौर पर तैयार किये गये लेआउट पर चर्चा की गई। आयुष, स्कूल शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply