खंडवा – मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी युवा रोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्रित मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में में किया गया। आजादी के अमृत काल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ दावरे ने युवाओं से संवाद करते हुए बताया कि यह प्रदेश की ऐसी कौशल उन्नयन योजना है, जो युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ आर्थिक सुरक्षा की गारंटी भी देती है क्योंकि इसमें युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 8000 से 10000 रूपए तक स्टाइपेंड मानदेय का भी प्रावधान है।
अत: युवाओं को अधिकाधिक संख्या में पंजीयन करवाकर इसका लाभ लेना चाहिए। डॉ ब्राह्मणे ने बताया कि यह योजना स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करती है, अत: युवाओं के लिए सुगम और सुलभ है। महाविद्यालय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ 18-29 वर्ष आयु के ऐसे युवा ले सकते हैं जिन्होंने 12 वीं कक्षा या उससे उच्च स्तर तक की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या आई टी आई किया हो जिसके लिए उन्हें दिनांक 15 जून से योजना के पोर्टल पर जाकर पंजीयन करवाना होगा। योजना पोर्टल पर योजना संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा योजना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों उपस्थित प्राध्यापकों ने यथोचित समाधान किया।
Views Today: 2
Total Views: 74

