Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

भगवान का प्राकट्य वहीं होता है जहां गौ-माता और संत सेवा होती है

3 min read
Text Size:

खंडवा :- इंदौर रोड़ स्थित प्राचीन बलखड़सुरा श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में  संतनिवास एवं गौशाला का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत  श्रीनाथ  महाराज,महंत  हरिदास जी त्यागी,माधवदास जी महाराज,रघुवीरदासजी ,विधायक राम दांगोरे,सांसद प्रवक्ता एवं समाजसेवी सुनील जैन मुुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बलखड़सुरा प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत  जगन्नाथ जी ने कहा कि गोमाता के रूप में साक्षात परब्रह्म परमात्मा धरती पर विद्यमान हैं।  गोमाता के संबंध में गोस्वामी तुलसीदासजी के रामचरित मानस में उल्लेखित विप्र धेनु सुर सन्तहित, लीन्ह मनुज अवतार को कहते हुए बताया कि भगवान के मनुष्य रूप में अवतरण का दिव्य भाव यही हैं, भगवान का प्राकट्य वहीं होता है।

जहां गो, ब्राह्मण संत- सेवा होती है। संपूर्ण विश्व में गोमाता और संतों के लिए परब्रह्म परमात्मा मनुज बनकर केवल भारत में ही अवतरित होते हैं।  विधायक राम दांगोरे ने कहा गौ सेवा ही संत सेवा है, गायों की निस्वार्थ सेवा होनी चाहिये। समृद्घि और कल्याण की प्राप्ति के लिये गौसेवा से बढ़कर कोई दूसरा परम साधन नहीं है। गाय सर्वश्रेष्ठ, पवित्र, पूजनीय और संसार में उत्तम हैं। इनके घी, दूध, दही, गव्य के बिना संसार में यज्ञ संपन्न नहीं हो सकते। जहां गाय का निवास है वहां पाप नहीं रहते। गाय को सम्पूर्ण प्राणियों की माता कहा गया है। सूर्य, वरूण, वायु आदि देवताओं को यज्ञ में दी गयी जिस आहुति से पुष्टि मिलती है वह गाय के घी की ही आहुति होती है। ऐसी सर्वदेवमयी गौमाता का पालन, संरक्षण हमारे लिये परम कल्याणकारी है।

यह हमारा सौभाग्य है कि हमें महंत जगन्नाथ जी महाराज की प्रेरणा से यहां संत निवास एवं गौशाला का भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर बलखड़सुरा स्थित आश्रम में तेजस्वनी महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया है जिसमें आरती चौहान,सरोज अग्रवाल,जानकी अग्रवाल,शारदा डाले,अंजली चौहान,जयश्री ठाकुर,बसंती खोती उपस्थित रही। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्राचीन बलखड़सुरा आश्रम के उत्थान एवं विकास के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार प्रयास किए जा रहे है। विगत कुछ समय पूर्व यहां पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा सौर ऊर्जा हेतु सोलर सिस्टम लगवाया गया है। वही क्षेत्रीय विधायक राम दांगोरे द्वारा संत निवास के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई।

साथ ही भूमिपूजन अवसर पर विधायक श्री दांगोरे द्वारा आश्रम परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से अपने स्वंय के व्यय पर मुख्य प्रवेश द्वार एवं कैमरे लगाए जाने की बात कही गई। संत निवास एवं गौशाला भूमिपूजन के अवसर पर मंदिर प्रांगण में कन्यापूजन के साथ ही भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रध्दालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर प्रवीण पाटीदार,सुदामा पाटीदार,रविराज चौहान,महेन्द्र परमार,दीपक दीवान,हरीश खांडे,हुकुम सिंह चौहान, सुनीलजैन, राजू माते,गगन,सुन्दरसिंह चौहान,शंकरभाई पटेल,नरेश जांगिड़,राजेन्द्र चौहान,महेश ओसवाल सहित बजरंग दल से कौशल मेहरा,अनिमेष जोशी,आदित्य मेहता,रवीन्द्र शेंडगें उपस्थित थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply