मीनल चौहान ने आर्मी में कर्नल बन खण्डवा को किया गौरवान्वित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा – शहर की अनेको प्रतिभाओं ने खण्डवा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।   मीनल चौहान ने भी आर्मी में कर्नल की रेंक प्राप्त की।  समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि डॉक्टर  एस एस चौहान व अनिता चौहान की पुत्री मीनल ने 2004 में कैप्टन के रूप में आर्मी ज्वाइन की थी।भाई सिद्धार्थ चौहान ने बताया कि निमाड़ मालवा की प्रथम बार किसी महिला को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

कटरा के पास कर्नल के रूप में ज्वाइन करने पर माता-पिता ने बेच लगाकर गौरव की अनुभूति की।खण्डवा को गौरवान्वित करने पर नारायण बाहेती, सुनील जैन अखिलेश गुप्ता,आशा उपाध्याय,लायन्स क्लब खण्डवा, सेवा भारती ,पतंजलि योग समिति व विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!