Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

जबलपुर जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने 162 करोड़ रूपये स्वीकृत

1 min read
Text Size:

जबलपुर जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 162 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा  रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 105 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 57 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

         ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि में से कराए जाने वाले कार्यों में  60 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, 6 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 46 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 9 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 144 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना,  6950 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 626 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं।

इससे जबलपुर जिले की लगभग  25 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी और आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफल आपूर्ति हो सकेगी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply