आंदोलन की तैयारी में किसान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर- बाकुड के सौकडो किसानों द्वारा सोमवार आठनेर तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बारिश लगने के पुर्व खेतों में पहुंचने वाले रास्ते को बनाने की मांग। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार बाकुड जलाशय बनने से लेकर आज तक खेतों में पहुंचने वाले मार्ग को लेकर किसानों द्वारा जल संसाधन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से रोड़ की मांग कि जा रही थी परन्तु आज तक इस सैकड़ों किसानों कि सुध ना विभाग ने ली और नहीं जनप्रतिनिधियों ने जिसको लेकर आज बांकुड़ के सैकड़ों किसान एक जुट होकर आठनेर तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर तीन दिनों में रोड़ निर्माण कार्य शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि अगर तीन दिनों में रोड़ निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो सभी किसानों द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रसासन की होगी वहीं जानकारी देते हुए पंकज वागद्रे एवं विकास घोडकी ने बताया कि बाकुड जलाशय बनने से बाकुड के किसानों को खेतों में पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर लालखेडी होते हुए जाना पड़ता है वहीं जल संसाधन विभाग ने खेतों में पहुंचने के लिए रास्ते का जो ज़ीरो पाइंट से मार्क किया उस रास्ते से महज़ किसान 2/3 किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय कर आसानी से खेतों तक पहुंच सकते है परन्तु विभाग द्वारा जीरो पाइंड से खेत रास्ता ना बनाकर डुब क्षेत्र से रास्ता बनाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है पुर्व में पंचायत द्वारा रास्ते को लेकर अनलीगल तरीके से खुदाई की गई थी परन्तु किसानों कि शिकायत के बाद कार्य बंद कर दिया गया था परन्तु रास्ते को लेकर लम्बे समय से किसानों को गुमराह किया जा रहा है लेकिन इस बार किसान एक जुट होकर रास्ते की मांग पर अडे हुए हैं वहीं रास्ता नहीं होने से आए दिन खेतों में होने वाली घटनाओं को लेकर किसान परेशान रहते हैं हाल ही में लालखेडी में मालवी के खेत में मकान और पशुओं की जलने की घटना हुई और रास्ता नहीं होने से समय पर फायरब्रिगेड नहीं खेत तक नहीं पहुंचने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ वहीं बारिश में किसानों को खेतों तक पहुंचने और खेतों से उपज लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है परन्तु वर्षों बीत जाने के बावजूद आज तक किसानों का दर्द कोई नहीं समझ पाया वहीं अपने हक कि लड़ाई लड़ने एक जुट हुए सैकड़ों किसानों ने आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!