खंडवा :- नावघाटखेडी (बड़वाह) स्थित दादा दरबार हॉस्पिटल में अरबिंदो हॉस्पिट इंदौर द्वारा संचालित श्री दादा दरबार हॉस्पिटल आयुष्मान सैटेलाइट सेंटर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ,विधायक सचिन बिरला ,नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता , प्रभात उपाध्याय , सुनील जैन, डॉक्टर अनिल दशोरे एवं शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। समाजसेवी व दादाजी भक्त सुनील जैन ने बताया कि श्री दादा दरबार हॉस्पिटल 100 बेड की क्षमता का उच्च मेडिकल टेक्नोलॉजी से लेस अस्पताल है, जिसका निर्माण श्री छोटे सरकार जी महाराज के अनुयायियों ने नर्मदा खंड के साधु संत और आम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने हेतु किया गया था। इस अस्पताल के संचालन में उन्नत मेडिकल सेवाओं को जोड़ने के लिए अब इसका संचालन अरविंदो हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया जाएगा।
अरबिंदो के संस्थापक चेयरमैन डॉ विनोद भंडारी ने बताया की यह सौभाग्य की बात है कि इतने अच्छे पावन स्थल पर संस्था को सेवा का मौका मिला है। उन्होंने मंच से ही अपने स्टाफ को निर्देशित किया की जिस सेवा कार्य के लिए श्री छोटे सरकार जी महाराज ने इस अस्पताल की स्थापना कि इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कम से कम खर्च में बेहतर इलाज जी अरबिंदो का लक्ष्य है।
डायरेक्टर डॉ मोहक भंडारी ने बताया कि अस्पताल की सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा और सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार माना। सांसद पटेल ने कहा की अरबिंदो पूरे प्रदेश के साथ देश में भी अपना नाम अच्छे से अच्छी तकनीक और इलाज के लिये जाना जाता है।
और अब खंडवा खरगोन जिले के समस्त नागरिकों को श्री दादा दरबार अस्पताल में अरबिंदो की सेवा से सभी को बेहतर इलाज होने से बहुत प्रसन्नता है। उन्होंने अपनी और से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
संसद पाटिल ने बताया कि इलाज के लिए बड़वाह ,खरगोन ,खंडवा से इंदौर या भोपाल रेफर किए जाने पर समय बहुत लगता था पर अब श्री दादा दरबार अस्पताल के साथ अरबिंदो की सेवाएं कम से कम खर्च में बेहतर इलाज के लिये तैयार हैं।
विधायक सचिन बिरला ने बताया कि जिस तेज़ी से सड़क का काम चल रहा है उतनी तेजी से आपका इलाज भी यहाँ होगा। वैसे यहाँ कई डॉक्टर और उपकरण जनता के इलाज के लिए हैं पर आवश्यकता होने पर किसी भी अवस्था में इमरजेंसी सर्जरी के लिये मात्रा ४५ मिनट में इंदौर से नावघाट खेड़ी अरबिंदो से श्री दादा दरबार अस्पताल डॉक्टर पहुँच सकते हैं।
सभी ने नावघाट खेड़ी में श्री दादा दरबार पहुँच कर दर्शन किए और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुंदी मांधाता, बड़वाह, सनावद से आये लोगों ने खंडवा दादाजी मंदिर खंडवा के नवनिर्माण की बात सांसद पाटिल से कही। निर्माण में आ रही रुकावटों को दूर कर संगमरमर से मंदिर निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया।
डॉ कमलेश बड़ोनिया ने बताया कि श्री सरकार साहब से भव्य अस्पताल का निर्माण नर्मदा परिक्रमा वसियों ,संतों और गाँव गाँव के लोगो को निःशुल्क सेवा भाव से बेहतर इलाज की संभावना को देख कराया है। इसी लक्ष्य से और बेहतर टीम और तकनीक के साथ अरबिंदो इस अस्पताल को संभालेंगे। आपने बताया कि श्री दादा दरबार अस्पताल 100 बेड का अस्पताल है जहां डे केयर से लेकर आईसीयू तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। नर सेवा ही नारायण सेवा है यही विचार लेकर अस्पताल संचालित होता रहा है और आगे भी इसी लक्ष्य के साथ चलता रहेगा
Views Today: 2
Total Views: 122

