नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त व निगमाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- इतिहास में पहली बार खंडवा नगर निगम में बजट पेश होने के बाद बजट पर साधारण सभा में चर्चा नहीं हुई और साधारण सभा का आयोजन नहीं किया गया और ना ही बजट पर चर्चा की गई। इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने कांग्रेस पार्षदों के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर निगमायुक्त और निगमाध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम में जल्द से जल्द साधारण सभा का आयोजन किया जाए। हमारे शहर में अब तक 11 महीने बीत चुके हैं और नगर निगम द्वारा सिर्फ एक साधारण सभा 13 फरवरी को आयोजित की गई है।

हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द साधारण सभा का आयोजन किया जाए ताकि हम पार्षद अपनी समस्याओं को नगर निगम में रखें एवं शहर में मास्टर प्लान लागू करने के विषय पर चर्चा करें। पिछले 20 सालों से मास्टर प्लान शहर में क्यों नहीं लागू हो पा रहा है? इसका क्या कारण है। ना ही शहर के विकास के बारे में चर्चा की जा रही नहीं है और ना ही विकास कार्यों में रुचि ली जा रही है। नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने कहा कि नगर निगम के नियमों के अनुसार, साधारण सभा का आयोजन हर तीन महीने में होना चाहिए।

लेकिन हमारे शहर में अब तक केवल 13 फरवरी को एक साधारण सभा का आयोजन हुआ है, उसके बाद से अभी तक कोई साधारण सभा नहीं हुई है। इसके परिणाम स्वरूप, हमारी समस्याएं अब तक नगर निगम के सामने नहीं रखी जा रही हैं और हमें इन समस्याओं का समाधान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!