खरगोन – अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी वृृत स के दल ने अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की है। यह कार्यवाही ’सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी श्री टीआर गंधारे के नेतृत्व में खरगोन स के ग्राम जोजनखेड़ी, गाडाघाट, नीमवाड़ी, अंजनगांव तथा रेटवा में दबिश दी। इस दौरान वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क,च के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 35 पाव देशी मदिरा प्लेेन, 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। वहीं 2000 किलोग्राम महुआ लहान का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा, लहान व सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए है। कार्यवाही में वृत के आबकारी आरक्षक मनोहरसिंह बुंदेला एवं महिला आरक्षक संता चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

