Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खरगोन

आकस्मिक निरीक्षण में 6 व्यापारियों पर पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित किया

2 min read
Text Size:

खरगोन – कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में सभी एसडीएम त्वरित रूप से व्यापारिक फर्माे का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य कार्याें में कार्यवाही कर रहे हैं। इधर खरगोन एसडीएम और सेगांव कृषि उपज मंडी के भारसाधक अधिकारी  ओएन सिंह ने भी व्यापारिक फर्माें का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस सेगांव के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों की फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण 6 व्यापारियों की फर्म का किया गया। इसमें भंडारित कृषि उपज पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (4) के तहत पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित किया गया। इस तरह कुल 614978 रुपये की राशि अधिरोपित की गई।

इसमें 1. आस्था ट्रेडिंग, अम्बिका उद्योग, अम्बिका फ़ूड प्रोडक्ट व अम्बिका एग्रो से 9972 क्विंटल अतिरिक्त खाद्यान्न पाया गया जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। इन पर 116261 रूपये अधिरोपित किए गए है। इसी तरह 2. नारायण ट्रेडर्स, दीपक इंटरप्राइजेस, नारायण कुमार चिमनलाल फर्म से 5113.95 क्विंटल पर 286913, 3. दिनेशचंद्र छगनलाल गुप्ता से 70.5 क्विंटल पर 52539, 4. विनायक एग्रो,  नंदनी ट्रेडर्स से 2075 क्विंटल पर 5225, 5. गंगादास इंटरप्राइजेस, किशोर मूलचन्द्र अग्रवाल से 8424.50 क्विंटल पर 130922 और 6.  सांवलिया ट्रेडर्स, नरेंद्र कुमार रमेशचंद्र फर्म से 1195 क्विंटल पर 23118 रुपये की राशि अधिरोपित की गई है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply