Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

महू में हुई अंजली की हत्या के आरोपी को फांसी की मांग कर निकाला कैण्डल मार्च

1 min read

देवास – महू में हुई अंजली यादव की हत्या के विरोध में यादव समाज द्वारा शहर में कैंडल मार्च निकाला और अंजली को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 5 दिन पहले महू के धार नाका क्षेत्र में अंजलि के पति द्वारा धारदार हथियार से अंजलि की हत्या कर दी थी। महू में हुई अंजली यादव की हत्या को लेकर देवास में गवली समाज ने कैंडल मार्च निकालते हुए भोपाल चौराहे पर अंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यादव समाज के विवेक यादव ने बताया कि अंजली की शादी 21 मई को महू में विक्रम से हुई थी जिसके 17 दिनों बाद दहेज की मांग के चलते अंजलि की गला काटकर विक्रम ने हत्या कर दी। जिसको लेकर गवली समाज देवास ने संस्था युवा राधे के नेतृत्व में गवली मोहल्ला से भोपाल चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। भोपाल चौराहा पहुंचकर पर समाज की महिला और पुरुषों ने मौन रखकर अंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गवली यादव समाज के कई महिला-पुरुष उपस्थित थे।

89 Views

Leave a Reply