Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

ट्रैफिक जवान का साथ देते हुए विधायक श्री वर्मा ने रेलवे पुल पर लगे जाम को क्लियर कर एंबुलेंस को निकाला

1 min read
Text Size:

खंडवा :- चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करें एवं क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दें। सोमवार के दिन खंडवा के विधायक देवेन वर्मा इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय बैठक में जा रहे थे तभी रेलवे  ब्रिज पर किसी वाहन के खराब होने से जाम लग गया ।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान विधायक श्री वर्मा अपनी गाड़ी से उतरे तभी किसी मरीज को लेकर एंबुलेंस भी पुल पर से गुजर रही थी  तत्काल उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की मदद करते हुए एंबुलेंस को तुरंत सुरक्षित रूप से जगह दिलवाई। सोशल मीडिया पर जब  यह खबर जारी हुई तो सभी ने  विधायक के इस नेक कार्य   कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply