संगठन के पदाधिकारियों के साथ सांसद श्री पाटिल पूरे क्षेत्र में घूमकर कार्यक्रमों में हो रहे शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने को लेकर जिले के  के साथ ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ ही संसदीय क्षेत्र के सांसद के साथ केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को भी कार्यक्रम को लेकर जवाबदारी  सौंपी है ।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर पर लाभार्थी हितग्राही सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी लगातार 30 मई से पूरे संसदीय क्षेत्र में घूम कर कार्यक्रमों में भाग  लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के साथ चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी आयोजित सभी कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध कर रहे हैं।  सोमवार को सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल  पन्धाना विधानसभा के ग्राम सिंगोट में आयोजित लाभार्थी हितग्राही सम्मेलन में   उपस्थित हुए  कन्यापूजन करग्रामवासियों,मातृशक्ति को संबोधित किया। एवं भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित मातृशक्ति,और ग्रामीणजनों से संवाद किया

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!