तेज हवा आंधी से सडक़ पर आ गिरा पतरे का सेट, फिर पुली से उतारा रोपवे का तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- जून माह के शुरुआती दिनों में गर्मी से राहत के बाद अब गर्मी का असर फिर से बढऩे लगा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन के समय गर्मी व उमस लोगों को हलाकान कर रही है। दोपहर की गर्मी के बाद एक दम मौसम ने करवट ली और तेज हवा आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश हुई। बारीश के कारण कई क्षेत्रो में पेड़ धाराशायी हो गए एवं विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
बारीश व जोरदार हवा के कारण शहर के बीच बाजार सुभाष चौक के नजदीक अखाड़ा रोड पर स्थित मस्जिद के ऊपर बना पतरे का सेट रोड पर आ गिरा। जिसके कारण कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

हालाकि इसके कोई जनहानि नही हुई है। बता दे की बीते दिनों चली आधी हवा में शुकावारिया हाट में भी एक पतरे का सेट गिर गया था।
कुछ दिनों पूर्व हुई हवा व बारीश के कारण रोपवे की ट्राली पुली से नीचे उतर गई थी और 6 दर्शनार्थियों की जान बाल-बाल बची थी। सोमवार को हुई हवा आंधी के कारण एक बार फिर माता टेकरी के रोपवे की ट्राली पुली से नीचे आ गई। हालहीं में रोपवे की रिपेयरिंग की गई थी, किंतु स्थिति पुन: ज्यों कि त्यों हो गई। इसका स्थाई निराकरण होना अति आवश्यक है नही तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। कुछ समय के लिए हुई बारीश व हवा के बाद भी गर्मी से लोगों राहत नही मिली। उमस के कारण बेचेनी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!