वतन से मोहब्बत, भाईचारा, अमन शांति की दुआओं के साथ हज यात्रियों किया गया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- हज का मुकद्दस सफर शुरू हो चुका है देश, दुनिया के सभी हाजी सऊदी अरब के शहर मक्का,मदीना पहुंच रहे है। मध्यप्रदेश से भी हाजी हज के लिए जा रहे है देवास शहर के विजय रोलिंग शटर के संस्थापक मरहूम इमामुद्दीन जी नागोरी के बड़े पुत्र फिरोज उद्दीन नागोरी व उनकी पत्नी नूरझहा बी और छोटे पुत्र अजीम उद्दीन नागोरी (शायर) व उनकी पत्नी मोहसिना बी भी हज के मुकद्दस सफर पर जा रहे है। सर्व धर्म सद्भावना, भाई चारे की मिसाल शहर के इस परिवार का स्वागत, इस्तकबाल नागोरी समाज के साथ ही शहर के सभी धर्म, समाज के लोगो, राजनेतिक दल के नेताओ

द्वारा अपने वतन से मोहब्बत, अमन, शांति, भाई चारे की दुआओ के साथ पुष्प मालाओं से स्वागत, सत्कार, सम्मान किया गया  इस अवसर पर काजी नोमान अहमद अशरफी साहब, विक्रम सिंह पवार (महराज साहब), पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व सभापति अंसार भाई हाथी वाले, मनीष पनवार, रणदीप सिंह मल्होत्रा राजू, भूपेंद्र सिंह ठाकुर पार्षद, इकराम उद्दीन नागोरी, वसीम उद्दीन नागोरी, समीर उद्दीन नागोरी, इरशाद नागोरी, जमील भाई, इमरान शेख सदर, पत्रकार फरीद खान, जैद शेख ने हज यात्रियों से दुआ की। गुजारिश के साथ ही उनका   सम्मान किया।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!