Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ 14 को

1 min read
Text Size:

खंडवा :- किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित  मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में आगामी अधिक मास के उपलक्ष्य में आषाढ़ ग्यारस  14 जून प्रात: 7 बजे से किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान एवं सक्रिय पदाधिकारी मनोहर चंदानी के सहयोग से संगीतमय  अखंड रामायण पाठ मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की उपस्थिति में प्रारंभ होगा।

संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आयोजन को लेकर किशोर नगरवासियों की एक बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। इस दौरान संघ सदस्यों द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित हुआ।  अखंड रामायण पाठ का वाचन संघ के सदस्यों के साथ ही महिला मंडलों की मातृशक्ति द्वारा किया जाएगा।  अखंड रामायण का परायण गुरुवार 15 जून को आरती पश्चात होगा। धर्म प्रेमी जनता से अवसर का लाभ लेने की अपील किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यों एवं क्षेत्र महिला मंडलों आदि व्दारा की गयी है।ं

145 Views
What do you think?

Leave a Reply