Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

अमृतसर से हजूरी रागी जत्था पहुंचा किशोर समाधि

2 min read
Text Size:

खंडवा :- गायक किशोर कुमार  देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के हरफनमौला कलाकार थे जिन्होंने हर तरह के गीत  गाकर अपनी जन्मभूमि खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन किया। वह गायकी के साथ ही हर फन में अपनी कला के माहिर थे। उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप मध्य प्रदेश की सरकार ने उनकी अंत्येष्टि के स्थान पर भव्य समाधि निर्माण के साथ करोड़ों रुपए की लागत से किशोर दा की याद में स्मारक बनाया है। प्रदेश सरकार को मैं धन्यवाद देता हूं। यह बात अमृतसर दरबार स्वर्ण मंदिर साहब के हजूरी रागी जत्था के गुरकीरत सिंघ ने किशोर दा की समाधि के दर्शन एवं किशोर स्मारक को देखने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि खंडवा आगमन पर किशोर दा की समाधि स्थल पर जाने का मौका मिला, देख कर मन प्रसन्न हुआ, लेकिन किशोर दा के मकान की जो स्थिति है वह काफी दयनीय है। मैं इस अवसर पर किशोर दा के परिजनों के साथ ही सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह किशोर दा का मकान नहीं संगीत का मंदिर है वहां भव्य स्मारक के साथ संगीत का विद्यालय बनाना चाहिए ताकि संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाली प्रतिभाएं उस पावन स्थल पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए किशोर दा जैसा खंडवा का नाम रोशन कर सकें।

समाजसेवी किशोर समाधि स्थल के निर्माण संयोजक सुनील जैन ने बताया कि देश के महान तीर्थ स्वर्ण मंदिर अमृतसर दरबार में प्रतिदिन भजन कीर्तन करने वाले हजूरी रागी जत्था के गुरकीरत सिंघ, जगजीत सिंघ, मनदीप सिंघ रविवार को खंडवा पहुंचे। गुरुद्वारे में दर्शन करने के पश्चात उन्होंने इच्छा जाहिर की कि किशोर दा की समाधि देखने जाना है। शाम को ज्ञानी जसवीर सिंघ राणा, गुरभेज होरा, अमरजीत सिंघ बग्गा, हरदीप सिंघ  छाबड़ा, समाजसेवी सुनील जैन के साथ किशोर दा की समाधि स्थल पर पहुंचे। किशोर दा को नमन कर उन्होंने किशोर स्मारक को भी देखकर खुशी जाहिर की।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply