Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

गणगौर घाट तैराकी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन

1 min read
Text Size:

 खंडवा- लहरों के राजा तैराकी समिति द्वारा मुस्कान मालवे की स्मृति में  दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गणगौर घाट पर किया गया था इस प्रतियोगिता में महिलाएं बच्चे और युवा सम्मिलित हुए,तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन  सुबह 7:00 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी रितेश गोयल  रहेंगे,
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा

इस प्रतियोगिता में काफी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत व कास्य पदक पर कब्जा जमाया है,
इस अवसर पर लहरों के राजा समिति  के वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा ने बताया कि  खेल चाहे कोई भी हो, हर खेल में मेहनत व लगन के बल पर सफलता मिलती है।

खिलाड़ी को अपनी गलतियों से सबक लेते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।
गणगौर घाट पर हुई प्रतियोगिता में
खिलाड़ियों ने  फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, बेकस्ट्रोक और पीछे की तरफ तैराकी करने पर में उम्दा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते हैं।लंबे समय के बाद तैराकी प्रतियोगिता में उतरे खिलाड़ियों के साथ ही उनके परिजनों में भी उत्साह दिखा।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply