वाहनों की चेकिंग कर वसूले 8 हजार रूपए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- परिवहन विभाग द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग कर उन्हें उचित दिशा निर्देश देकर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।  खण्डवा-हरसूद मार्ग एवं खालवा-आशापुर-हरसूद मार्ग पर वाहनों की चेंकिग की गई। इस दौरान एआरटीओ जगदीश बिल्लोरे ने यात्री बस में एमरजेन्सी विन्डो, ओव्हरलोड, चालक-परिचालक वर्दी व वैध दस्तावेजों की जांच की वहीं मैजिक, पिकअप, टवेरा, मोटरसायकल अन्य वाहनों की चेंकिग कर कार्यवाही र्की।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मलगांव-हरसूद मार्ग पर दो पहिया वाहनों की चेंकिग की गर्ई जिनमें बिना हेलमेट व तीन सवारी के संचालन करने पर उन्हें वहीं से पुन: वापिस लौटाया गया। इसी तरह बैतूल-हरसूद-आशापुर मार्ग पर भी वाहनों की चेंकिग की गई। चेंकिग के दौरान 8000 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!