खंडवा- सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले माह में भुसावल मंडल कार्यालय में डीआरएम एसएस केडिया और सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक ली थी। जिसमें प्लेटफार्म नंबर 4 पर यात्री ट्रेनें भी चल सके इस अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद भुसावल मंडल ने इसका पुन: सर्वे कर इसको 210 मीटर लंबाई तक बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है।
सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया खंडवा स्टेशन पर चल रहे हैं यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के संबंध में मार्च माह में भुसावल मंडल कार्यालय में बैठक रखी थी जिसमें अधिकारियों से खंडवा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के संबंध में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अधिकारियों को कई विषयों पर दिशा निर्देश जारी किए थे। रेल समिति पूर्व सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 के संबंध में अधिकारियों से निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारियां ली। इस पर ज्ञात हुआ कि प्लेटफार्म नंबर 4 को पूर्व रेलवे की डिजाइन और प्लानिंग प्लान के अनुसार इंजन खड़े होने के लिए स्टेबलिंग लाइन ही बनाएं जाना थी। इस प्लेटफार्म पर क्योंकि तीन पुलिया और बस स्टैंड फ्लाईओवर ब्रिज दोनों और प्लेटफार्म रेल ट्रैक की लंबाई में कमी होने के कारण छोटा प्लेटफार्म ही बनाया जाना तय किया गया था।
इस पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्लेटफॉर्म 4 को रेल यात्री सुविधाओं से वंचित रखने पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद डीआरएम एसएस केडिया ने भी निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह प्लेटफार्म पर पुन: सर्वे करवाकर इसको यात्री सुविधाओं के लिए व यात्री ट्रेनें खड़ी हो सके इसकी पुन: डिजाइनिंग, प्लानिंग करने के निर्देश दिए। इसको लेकर सेंट्रल रेलवे भुसावल के निर्माण विभाग ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर यार्ड की अन्य जगह में एडस्टमेंट कर प्लेटफार्म नंबर 4 के ट्रैक में विस्तार की डिजाइनिंग, प्लानिंग में बदलाव कर ट्रैक को 210 मीटर लंबाई में विस्तार देने की मंजूरी दे दी है। गुरूवार को खंडवा आए डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज धावरे ने सांसद पाटिल को बताया कि उनके विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों में बनाए 170 मीटर लबाई के ट्रैक की डिजाइनिंग प्लानिंग का पुन: सर्वे कर यार्ड के प्लेटफार्म नंबर 3 ट्रैक को भी एडजस्टमेंट किया जाकर प्लेटफार्म नंबर 4 की लंबाई अब 210 मीटर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके बाद इस प्लेटफार्म पर मेमू ट्रेन को खड़ी की जा सके इस अनुमान से निर्माण किया जा रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गुरमीतसिंह उबेजा, सुनील बंसल, मनोज सोनी, ओमप्रकाश अग्रवाल कमलेश हुमड आदि ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और डीआरएम एसएस केडिया का आभार माना है।
Views Today: 2
Total Views: 114

