शासकीय 17 सूत्रीय मांगी के निराकरण के लिए कर्मचारियों ने किया जल सत्याग्रह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नर्मदापुरम – शासकीय कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों के चौथे चरण में आज जिला मुख्यालय के कर्मचारी पीपल चौक मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास प्रातः 09.30 पर एकत्र हुये तथा पूर्व से नियोजित जल सत्याग्रह हेतु मुख्य पोस्ट ऑफिस घाट पर जाकर माँ नर्मदा को नमन कर सभी ने लम्बित माँगों की तख्तियों लेकर जल सत्याग्रह किया साथ ही मध्य प्रदेश शासन को नारे बाजी कर आगाह किया गया कि न्यायोचित मांगों को मान्य नहीं करेंगे तो कर्मचारी अगले चरण में 25 जून 2023 को जनप्रतिनिधियों का घिराव कर माननीय मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव. म.प्र. शासन को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेंगे व अगले चरण में अनिश्चित कालीन हडताल पर भी जाने पर विचार किया जावेगा ।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया  के.के. शर्मा, जिलाध्यक्ष पेंशन संघ, उत्तम दुबे, सुरेश: रघुवंशी, राजेश तोमर, आ.पी. गोहिया, संतोष शर्मा सुनील यदुवंशी, संदीप दुबे, सी.एस. साध राकेश अहिरवार विनोद मालवीय अजय चौहान, आर.के. तिवारी, सीताराम शर्मा, राहुल दुबे, नर्मदाप्रसाद चौरे, मेहरबान सिंह, आनन्द यादव अमरीश दुबे, पी.सी. चौरे, संभागीय अध्यक्ष एच. के. वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविन्द तिवारी प्रान्तीय महामंत्री के.एन. त्रिपाठी व अन्य कर्मचारीगणों ने जल सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लिया ।
84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!