खण्डवा – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय खंडवा में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत वृक्षारोपण किया। इस दौरान आर.एम.ओ. डॉ. अनिरुद्ध कौशल, डॉ. अतुल माने, डॉ. राकेश रेवारी, डॉ. मधु तंतवार, डॉ. साकेत ठाकुर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें अशोक, नीम, बरगद, आंवला एवं अन्य प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुगतावत द्वारा बताया गया कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है।
देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के खतरे को कम करने के लिए सभी को जागरूक होना अनिवार्य है। पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अपने चारों तरफ के वातावरण को साफ सुथरा बनाने एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह दिवस खास है। प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह पेड़ पौधे लगाने में अपना योगदान दें एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें तथा जो पेड़ पौधे हमने लगाए हैं उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी ले।

