खण्डवा – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने विकासखण्ड मूंदी की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित रुप से सेंवाएं दी जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ. व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। डॉ. हरणे ने मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा, प्रसूति सहायता योजना, आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की। साथ ही गर्भवती महिलाओं का गर्भ का पता लगते ही शीघ्र पंजीयन करना और आवश्यक जांच कर उचित उपचार कर अनमोल एप में शत प्रतिशत एंट्री 8 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश ए.एन.एम. व सी.एच.ओ. को दिए। एन.सी.डी. में कम एंट्री व आभा आईडी कम बनने पर सभी सी.एच ओ. को 15 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सी.एम.एच.ओ. डॉ. हरणे ने बी.एम.ओ. मूंदी को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रुप से नसबंदी शिविर लगाकर हितग्राही को लाभ दिलाने के निर्देश दिये। साथ ही जिन उपस्वास्थ्य केन्द्रों का टीकाकरण कम है, छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएं व नियमित रुप से सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. हरणे ने बताया कि आगामी दिनों में वर्षाऋतु प्रारंभ होने वाली है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना सुनिश्चित करें। जून माह मलेरिया निरोेधक माह के रुप मे मनाया जा रहा है जिसमें डेंगु, मलेरिया की रोकथाम करते हुए लार्वा सर्वे कर लार्वा को नष्ट करें एवं आम जनता को जागरुक करें। इस दौरान मीडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई ,डीपीएम डॉ. शिवराज सिंह चौहान, बी.एम.ओ., जिला टीकाकरण अधकारी डॉ.गिरीराज तोमर एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

