Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

कुलदीप यादव पह. ने कुश्ती प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए जीता सिल्वर मेडल

1 min read
Text Size:

देवास- 16वीं सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देवास के कुलदीप यादव पहलवान ने सिल्वर मेडल जीता। यादव ने मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए मुकाबले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरला, आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश के खिलाडिय़ों को हराकर फाइनल में प्रवेश कर फाइनल में वेस्टबंगाल के पहलवान के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। साथ ही देवास जिले और मध्यप्रदेश का नाम पूरे शहर में गौरवांवित किया। कुलदीप की इस उपलब्धि पर मप्र कुश्ती संघ अध्यक्ष मप्र शासन मंत्री मोहन यादव, सचिव सुरेश यादव, पप्पू यादव, विधायक गायत्री राजे पवार, जिला कुश्ती संघ संरक्षक विक्रम सिंह राव पवार, देवास जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष व पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सचिव अर्जुन यादव सहित जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी संघ मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दी।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply