Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

स्वामी माधवदास उदासी का जन्मोत्सव मनाया

1 min read
Text Size:

खंडवा- सिंधी समाजजनों व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी का 55 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास मनाया गया। यह जानकारी देते हुए बालक धाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शाम 6 बजे समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ आयोजित हुआ। वहीं 6.30 बजे से गीतों-भजनों के संगीतमय आयोजन तत्पश्चात पाठ साहिब जी पर भोग होगा।

रात्रि 8 बजे असंख्य शिष्यों के साथ समाज के वरिष्ठ नानकराम चंदवानी, मोहन दीवान, ताराचंद जेठवानी, संजय सबनानी, साधु लखानी, कन्हैयालाल चावला, निर्मल मंगवानी, निरज फतवानी, मनोहर संतवानी, मनोज गेलानी, अशोक  मंगवानी, हरीश बुलानी, माता बहनों आदि की उपस्थिति में एक विशाल केक काटा जा कर बाबाजी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। वही आनंद साहब, आरती एवं अरदास के पश्चात भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply