Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

2 min read
Text Size:

खंडवा- राहुल गांधी के एमपी में 150 पार वाले बयान पर खंडवा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस तो कुछ भी कह सकती है। कांग्रेस ने तो कन्यादान की राशि डबल कर देने का वादा किया था लेकिन कमलनाथ की कांग्रेस सरकार में लाखों कन्याओं के विवाह हुए लेकिन 1 रूपया भी कन्याओं के खाते में जमा नहीं हुआ। यहां तक की शादी के बाद बच्चे तक हो गए। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने को कहा था, महिला समूह के कर्जे माफ करने का भी वादा अधूरा रह गया पहले वे अपने वादों को तो पूरा करे। इनको 15 महीनों का वक्त मिला था फिर भी वह वादे इनसे पूरे नहीं हुए। कमलनाथ की सरकार ने 15 महीने में कोई वादे पूरे नहीं किए हैं, जब उनके पास अवसर था जब कुछ नहीं किया, अब फिर से झूठे वादे कर रहे हैं।

भाजपा सरकार की नकल कर नारी सम्मान के आवेदन भरवा रहे हैं जनता सब समझती है झूठ बोलने वालों को अब कभी साथ नहीं देगी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर मोदी जी के नव वर्ष के सफलतम कार्य एवं लाडली बहना के स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम के तहत बांट रहे हैं।

जिला मुख्यालय खंडवा में बुधवार कार्यक्रम में सांसद श्री पाटिल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि 10 साल मध्यप्रदेश का दिग्विजय सिंह ने बंटाधार किया था, उसके बाद कमलनाथ आए, उन्होंने 15 महीने में प्रदेश का बंटाधार कर दिया। जनता समझ चुकी है, जनता अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगी। जनता जानती है कि उनकी चिंता पीएम मोदी, मुख्यमंत्री चौहान और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है। बीजेपी की सरकार जो नहीं कहती है वह भी जनता को करके दिखाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहन योजना के माध्यम से बहनों को एक हजार रुपए महीना दे रहे हैं। 10 तारीख से यह राशि बहनों के खाते में आना शुरू हो जाएंगी।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply