पत्रकार वार्ता के साथ सोशल मीडिया के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 खंडवा – भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश भर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 1 जून से 30 जून तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों का भी प्रवास चल रहा है। खंडवा क्षेत्र में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली दो दिवसीय प्रवास पर 8 जून को जिला मुख्यालय खंडवा पहुंचेंगे। और भाजपा संगठन द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर सोशल मीडिया प्रभारी भरत पटेल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर 12  बजे केसर होटल में पत्रकारों से भी पत्रकार वार्ता के माध्यम से रूबरू होंगे वही
केंद्रीय पेट्रोलियम (राज्य मंत्री) रामेश्वर तेली  लोकसभा के प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण सोशल मीडिया द्वारा आयोजित इन्फ्लुएंसर मीट कार्यक्रम में भी दोपहर 2:00 केसर होटल में उपस्थित होंगे
186 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!