करोड़ो की लागत से बनने वाली दो डामरीकरण सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन सांसद महापौर ने

खंडवा :- नगर निगम प्रशासन द्वारा इन दिनों शहर में प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के सभी वार्डों में लाखों रुपए के विकास में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं महापौर अमृता अमर यादव के निर्देश पर लंबित स्विमिंग पूल का काम भी तेजी से किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर की यातायात समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन कार्य हेतु मोघट रोड थाने के पास से परदेसी पुरा पूर्व विधायक श्री मिश्रा के घर के पास तक   92 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य एवं पदम नगर थाना से नए बस स्टैंड तक डामरीकरण सड़क मार्ग के लिए 85 लाख की लागत से बनने वाले सड़क  मार्ग का भूमि पूजन  सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल महापौर अमृता अमर यादव के हाथों संपन्न हुआ इस सड़क मार्ग के बन जाने  से शहर में  बढ़ती यातायात समस्या से निजात मिलेगी।

आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में। जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे ,राजेश तिवारी, सांसद विधायक महापौर के साथ सांसद प्रतिनिधि अमर यादव एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, उषा दीना पवार, आशीष चटकले, पार्षद मनीष सारसर ,सुनील लालवानी, रवि खटवानी ,सुनील जैन, विवेक सार सर, बिलाल पेंटर, उपायुक्त सचिन सिटोले एचआर पांडे, संतोष पांडे,  राधेश्याम उपाध्याय उपस्थित थे

138 Views

Leave a Reply