Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

नेपाल में वॉलीवाल स्केटिंग में जीता स्वर्ण पदकर, बालगढ़ में जुलूस निकाल सभी खिलाडिय़ों का किया स्वागत

1 min read
Text Size:

देवास :- काठमांडू  नेपाल में इंडो नेपाल रोलर बास्केटबॉल एवं स्पीड स्केटिंग की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमे  खिलाडियों ने रोलर बास्केटबॉल मे गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया। विकेश मोदी ने बताया कि बालगढ़ निवासी किसान महेन्द्र पटेल के पुत्र हर्ष पटेल ने नेपाल में सम्पन्न हुई वॉलीवाल स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर मप्र सहित शहर का नाम गौरवांवित किया। हर्ष पटेल देवास पहुंचे।

जहां हर्ष सहित समस्त विजेता खिलाडिय़ों का बालगढ़ में खुली जीप में ढोल-ढमाके एवं डीजे के साथ जुलूस निकालकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पार्षद श्याम पटेल, चिंतामण मोदी, दीपक जाटवा, सुनील कछावा, कपिल गुर्जर, बाली पटेल सहित समस्त बालगढ़वासियों ने खिलाडिय़ों का स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply