शहर में सर्वसुविधायुक्त मछली मार्केट की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- शहर में व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त मछली मार्केट न होने के कारण समुचे शहर में फूटकर मछली विक्रेता शहर की सड़कों के किनारे खुले में मछलियां बेचने को मजबुर है, जिस कारण राह चलते राहगीरों को बदबू व गंदगी से गुजरना पड़ता है। वर्तमान में एकमात्र मछली मार्केट पुराने बस स्टैंड के सामने रेल्वे स्टेशन के समीप रेल्वे की जमीन पर अस्थाई तौर पर टीन शेड में संचालित है जिस पर भी थोक मछली विक्रेताओं व्दारा काफी जगह घेर लेने के कारण यहां नाममात्र के 6-7 फूटकर मछली विक्रेता ही दुकानें लगा पाते हैं और इस मार्केट में साफ सफाई की एवं पानी की कोई सुविधा न होने से असहनीय गंदगी ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले रखा है।

 शहर के इस एकमात्र जीर्ण-शीर्ण मछली मार्केट के स्थान पर अब एक सर्वसुविधायुक्त मछली मार्केट की बेहद जरूरत होने के साथ ही नगर में अन्य दो तीन सब मछली मार्केट भी बनना चाहिए। इसे लेकर मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया के नेतृत्व में खंडवा जिला मछुआ कांग्रेस सहित खंडवा शहर मछुआ कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार महापौर अमृता अमर यादव सहित कलेक्टर तथा सहायक संचालक मत्योद्धोग विभाग खंडवा को ज्ञापन सौंप कर शहर में जल्द से जल्द जगह निर्धारित कर मछली मार्केट निर्माण करने की मांग की है।
मछुआ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल फुलमाली, मछुआ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अश्विनी चौहान सहित रवि वर्मा, गणेश मोरे, सतीश बावने आदि अनेक मछुवारे ज्ञापन देते समय साथ में थे।

193 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!