Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

नवनिर्मित ब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, डिवाइडर निर्माण को लेकर सौंपा आवेदन

2 min read
Text Size:

देवास- रामनगर से बावडिय़ा तक बने नवनिर्मित ब्रिज में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्रिज पर डिवाइडर निर्माण एवं द्वितीय चरण की निर्मित गौशालाओं में गायों को रखना प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर पं. रितेश त्रिपाठी ने जनसुनवाई में एसडीएम प्रदीप सोनी को आवेदन सौंपा। पं. त्रिपाठी ने आवेदन में बताया कि हाल ही में देवास शहर में बावडिय़ा से रामनगर तक नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ है। ब्रिज शुरू हुए जितने दिन नही हुए उससे ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। यहां तक कई दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है। ब्रिज पर लगातार दुर्घटनाएं होने का सिलसिला जारी है।

तकनीकी रूप से ब्रिज की जो चौड़ाई होना चाहिए उतनी नही है। यदि ब्रिज पर कम चौड़ाई वाले डिवाइडर/रेलिंग का निर्माण किया जाता है तो यातायात व्यवस्थित होगा और दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। साथ ही देवास जिले में अनेक ऐसाी गौशाला है, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण रूप से हो चुका है, किंतु आज तक गौशालाओं में गायों को रखना प्रारंभ नही किया गया है। पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर ब्रिज की चौड़ाई वाली जगह पर डिवाइडर व रेलिंग का लगाए जाने हेतु निर्देशित किया जाए और नवनिर्मित गौशालाओं में गोधन रखने हेतु शीघ्र उचित कार्यवाही की जाए। आवेदन पश्चात एसडीएम ने शीघ्र ही संबंधित अधिकारी से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान गुलाब सिंह सरपंच रोजडी, महेंद्र सिंह धारू, राजा पड़ीयार, विजय चौहान, उबेद शेख़, राजेश कुमावत, श्याम पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply