खरगोन :- जिला चिकित्सालय खरगोन में वर्ड क्लबफुट डे बनाया गया। अंनुष्का फाउंडेशन मुबंई और राष्ट्र बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सामंजस्य से जिले में प्रति मंगलवार क्लबफुड क्लिनिक लगाया जाता है। जिसमे ऑर्था विभाग से डॉं अशोक वास्के द्वारा बच्चों को प्लास्टर लगाया जाता है।
फिर प्लास्टर पुरे हो जाने पर अंनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम को कोऑर्डिनेटर मनोज यादव द्वारा बच्चों को पहनने के लिये विशेष प्रकार के जूते निशुल्क दिये जाते है। वर्ड क्लबफुट डे के अवसर पर 12 क्लबफुट बच्चे और उनके अभिभावक व डॉं. चेतन पटोदे, डॉं लक्ष्मण आर्य उपस्थित रहे।
160 Views





