छह माह पूर्व हुआ भूमिपूजन, आज तक नहीं बनी पुलिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। यहां जिले के गांव तीरंदाज़पुर के ग्रामीण पुलिया के भूमिपूजन का बोर्ड लेकर पहुंच गए। हाथ में बोर्ड लिए ग्रामीणों को देखकर जनसुनवाई में बैठे अधिकारी-कर्मचारी भी दंग रह गए। ग्रामीणों का आरोप है कि 6 महीने पहले खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया था, लेकिन पुलिया निर्माण का काम अब तक चालू नहीं हुआ है।

बारिश का मौसम आने को है। बारिश के बाद 500 एकड़ भूमि के किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से हम सब ग्रामीण कभी जनपद के तो कभी जिला पंचायत के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कोई हमें स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। यदि पुलिया का निर्माण बारिश के पहले नहीं हुआ तो हम आने वाले समय में चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कलेक्टर कार्यालय में लगी जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों के विरोध को लेकर जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान तीरंदाज़पुर के ग्रामीण गांव में पुलिया की शिकायत लेकर के आए थे। जिसके बाद जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। नियमानुसार जल्द ही निर्माण की कार्रवाई का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 228

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!