Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

कृषि भूमि का रास्ता खुलवाया जाए, जनसुनवाई में पहुंचा पीडि़त किसान, आदेश का हो रहा उल्लंघन

1 min read
Text Size:

देवास- कृषि भूमि का रास्ता खुलवाए जाने का आदेश होने के बावजूद भी आदेश पर अमल नही होने की शिकायत लिए टोंकखुर्द तहसील के ग्राम देवली निवासी राधेश्याम पटेल जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे। शिकायत में पटेल ने बताया कि मेरी कृषि भूमि सर्वे नम्बर 738 रकबा 0.31 हेक्टेयर एवं सर्वे नम्बर 739 रकबा 0.30 हेक्टेयर भूमि पर जाने का रास्ता कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। रास्ता चालू कराए जाने को लेकर हमारे द्वारा प्रकरण तहसीलदार टोंक खुर्द के समक्ष प्रस्तुत किया था।

जिस पर प्रकरण दर्ज करते हुए अंतिम आदेश दिनांक 14.03.2016 को पारित किया गया। आदेश पारित हुए 7 वर्ष हो चुके है, लेकिन रास्ता आज तक नही खुलवाया गया। जिससे मुझे व मेरे परिवार जनों को खेत पर खेती करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके पूर्व भी कई बार मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन सौंपा, लेकिन अब तक निराकरण नही हो पाया। पीडि़त किसान ने मांग की है कि खेती की जमीन पर जाने का रास्ता शीघ्र खुलवाए जाने के आदेश अधिकारियों को दिए जए। जिससे हम मेरी कृषि भूमि पर ठीक प्रकार से खेती कर सके।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply