Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

तेज गर्मी के साथ आसमान में छाए काले बादल

1 min read

देवास- अचानक मौसम में दोपहर को बदलाव हुआ और आसमान में काले बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके पहले सुबह से तेज गर्मी के कारण लोग हलाकान हुए। हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। पिछले दिनों हुई आधे घंटे तक झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक हुई थी लेकिन अब फिर से तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का असर तेज हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

लगातार मौसम में परिवर्तन के चलते अधिकतम और न्यूनतम में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना हुआ है। पिछले दिनों नौतपा में भी तापमान 40 डिग्री के उपर नहीं पहुंचा था जिसके चलते पुरा नौतपा लोगों के लिए राहत भरा रहा। मानूसन आने तक आगामी दिनों में मौसम में प्रतिदिन बदलाव होगा।

109 Views

Leave a Reply