श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ प्रारंभ, 8 को पूर्णाहूति के साथ होगा भण्डारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- ग्राम छोटी चुरलाय के समस्त ग्रामीणजनों के सहयोग से श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 6 जून से हुआ। गांव के जीवन सिंह ठेकेदार एवं युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस कलश यात्रा गांव में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने हिस्सा लिया। ढोल-ढमाके व आतिशबाजी के साथ निकली कलश यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही महोत्सव अंतर्गत प्रथम दिवस हेमाद्री, पंचांगपूजा, जलाधिवासन का आयोजन विधि-विधान पूर्वक आचार्य पं. दिनेश दुबे वैदीक एवं पं. विशाल गुरू उज्जैन द्वारा किया गया।

आज द्वितीय दिवस देवता आव्हान, अग्नि स्थापना, वास आदी होगी। महोत्सव के तृतीय दिवस अभिषेक, महास्नान, स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्णाहूति होगी। तत्पश्चात महाप्रसादी (भण्डारा) होगा। मंदिर समिति के अम्बाराम मालवीय, राजेश मालवीय, गिरवर मालवीय आदि ने समस्त ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!