खंडवा :- गंगासागर की तीर्थ वंदना कर सभी 32 यात्री रात्रि में खंडवा पहुंचेंगे। सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर कहा यात्रा सफल रही। देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार द्वारा बुजुर्गों को हवाई जहाज के माध्यम से तीर्थ वंदना कराई जा रही है ।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ट्रेन के साथ साथ हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा यात्रा शुरू कर दी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत खंडवा जिले से 32 तीर्थयात्री गंगासागर की यात्रा पर रवाना हुए जनप्रतिनिधियों ने स्वागत सम्मान कर उन्हें रवाना किया ।सारे तीरथ बार बार गंगासागर एक बार 65 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हवाई जहाज से गंगासागर की यात्रा कराई जा रही समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 3 जून को खंडवा जिले के 32 चयनीत हितग्राही हवाई जहाज के माध्यम से गंगासागर की तीर्थ यात्रा करने के लिए रवाना हुए ।

विगत कई वर्षों से 60 साल से अधिक बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन के माध्यम से कराई जा रही है। जिसमें लाखों की संख्या में बुजुर्गों ने इस योजना के अंतर्गत तीर्थ वंदना की है ।प्रदेश के मुख्यमंत्री का सोच है कि एक गरीब की भी इच्छा होती है कि हवाई जहाज में यात्रा करें। इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हवाई तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की है। योजना अंतर्गत बुलाए गए आवेदनों में पूरे जिले से लगभग 210 बुजुर्गों ने गंगासागर हवाई यात्रा के लिए आवेदन किए थे जिला प्रशासन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर यात्रा नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला द्वारा लाटरी के माध्यम से 32 हितग्राहियों का चयन किया गया।

जिसमें दगडू लाल हरिराम अंबा खाल, छगनलाल ठाकुर बमन गांव आखई, मदनलाल तवंर जावर, किशन कनाडे बोरगांव खुर्द , वीर सिंह तोमर खालवा, भगवानदास साध खालवा, रामचंद्र भाटी खालवा, मूलचंद डेपडा, खार कला चंपालाल शेगांव माखन भूरेलाल भेरू खेड़ा, कला बाई करौली सोहन लाल बरूड,छोगालाल धनगांव ,अनार बाई कुशवाह मोहनपुर, देवराम बाला अंजनगांव, तुलसीराम पटेल बोरगांव बुजुर्ग, मधु भाई भागीरथ भगवानपुरा, शेर सिंह नरलाय, जगन्नाथ सोलंकी पलानी माल, रमेश चंद्र अत्रे खंडवा, राजेश पाठक खंडवा, देवेदिन मौर्य खंडवा, मंगला तिवारी खंडवा, लक्ष्मीबाई अटोरिया खंडवा, हरिशंकर गीते ओमकारेश्वर, रामचंद्र कुशवाहा पंधाना, बिहारी पुनासा, मधुबाला महोदय मुंदी ,शेर सिंह पवार मुदी, प्रताप सिंह हरसूद, गौरीशंकर दीवान हरसूद मोतीलाल यदुवंशी हरसूद 32 हितग्राहियों के साथ ही अनुरक्षक प्रशांत दीक्षित भी गंगासागर हवाई यात्रा में शामिल हुए समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी सभी तीर्थयात्रियों ने 5 जून को गंगासागर पहुंच स्नान कर कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन किए 6 जून को गंगा सागर से यात्री गण कलकत्ता पहुंचे और कालिका माता के सभी तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए कोलकाता घूम कर शाम 5:00 बजे हवाई जहाज के माध्यम से कोलकाता से इंदौर रात्रि 7:30 बजे पहुंचे। इंदौर से रात्रि में निकलकर रात्रि 2:00 बजे तक खंडवा पहुंचेंगे सभी यात्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद आभार मानते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पहली बार हवाई जहाज में बैठने का मौका मिला। साथ ही देश के महान तीर्थ गंगासागर में भी स्नान व दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ । सारी व्यवस्थाएं वीआईपी केटेगीरी की थी किसी भी प्रकार यात्रा के दौरान कोई तकलीफ यात्रा में नहीं। हुई यात्रा पूरी तरह सफल रही।
Views Today: 2
Total Views: 138

