विधायक पटेल ने वितरित किए लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र

खण्डवा :- जिले की नगर परिषद पुनासा में  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को मांधाता विधायक नारायण पटेल ने स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 1 हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग और नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

85 Views

Leave a Reply