बकरी के मेमनों को लेकर थाने पहुंचा युवक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। शहर के मोघट थाना परिसर में एक व्यक्ति बकरी के दो मेमने लेकर पहुंच गया। मेमनों के साथ पहुंचे व्यक्ति को देख पुलिसकर्मी उसकी ओर अचरज भरी निगाह से देखने लगे। यह युवक पुलिस से बकरी के बच्चों की मां को ढूंढने की फरियाद लेकर पहुंचा था। खानशाहवली कॉलोनी निवासी मोहम्मद मोहसिन पुलिस को बताया कि यह मेमने केवल चार दिन के हैं और इनकी माँ सहित उसके ३ बकरे गायब हो गए हैं और अब वे मिल नहीं रहे हैं। युवक मोहसिन ने पुलिस को मेमने दिखाते हुए कहा कि इन पर दया कर लो और इनकी मां को ढूंढ लाओ। मोहसिन ने आशंका जताई कि मेमनों की माँ सहित गायब हुए बकरे चोरी हो गए हैं, क्योंकि इससे पहले भी उनके कई बकरे और बकरियां चोरी हो चुके हैं। मोहसिन ने बताया कि हर बार जब बकरियां गायब होती हैं तो वे पुलिस के पास आते हैं और रिपोर्ट भी लिखवाते हैं, लेकिन अब तक उनके बकरे और बकरियां नहीं मिली हैं। युवक मोहसिन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसके पूर्व भी वे कई बार मामला दर्ज करवा चुके हैं लेकिन पुलिस चोर का पता ही नहीं लगा पाती है। इस बार वे इन बकरी के बच्चों को साथ लेकर आये थे, ताकि इन्हें देखकर पुलिस को दया आ जाए और पुलिस कार्रवाई कर दें। हालांकि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इधर मोघट थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि बकरी चोरी के मामले में एक आवेदन थाने पर आया है। फिलहाल मामले का संज्ञान लेकर जाँच की जा रही है।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!