Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

गबन-धोखाधड़ी का मामला

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय बस स्टैंड स्थित नामी बैंक की शाखा में खाता खुलवाने के बाद लिए गए बीमे की राशि अन्य खाते में जमा होने के आरोप लगाए गए हैं। खाताधारक ने यह राशि चेक से दी थी। मगर संबंधित को स्टेटमेंट न मिलने से बैंक की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग रहा है। बहरहाल इस बारे में खाताधारक ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार स्थानीय गुर्जर बोर्डिंग क्षेत्र स्थित न्यू एलआईजी कालोनी निवासी फोटो फ्रेमिंग कार्य करने वाले अरविन्द कुमार जैन पिता पन्ना लाल जैन का बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में अपना व अपने 3 बेटों के खाते खुलवाए थे। इस दौरान उन्होंने बैंक के साथ टाइअप मैक्स लाईफ इन्श्यारेंस कंपनी से पालिसी भी ली थी। इसकी प्रीमियम राशि जमा करने कंपनी ने हस्ताक्षरयुक्त 15 से 20 चेक लिए थे। किन्तु लाईफ इंश्योरेंस कंपनि के खातों में उक्त राशि चैक से जमा नहीं हुई।

स्टेटमेंट से हुआ खुलासा

जब खाताधारी ने बैंक से स्टेटमेन्ट की मांग की तो बैंक कर्मचारी द्वारा हिलाहवाला कर नहीं दिया गया। तब उन्होंने बैंक के अन्य कर्मचारियों से निवेदन कर अपने खाते का स्टेटमेन्ट लिया। तब उन्हें पता चला कि उक्त राशि लाइफ इन्श्योरेंस खाते में जमा न होकर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खाताधारी के पुत्रों के खाते से राशि निकाली गई। इसके अलावा खाताधारी के खाते से भी नगद कई बार राशि निकाली। किन्तु वह राशि हितग्राही बीमा कंपनी को प्राप्त नहीं हुई।

बैंक स्टाफ पर संदेह

इसके बाद आवेदक अरविन्द जैन ने बैंक के शाखा प्रबंधक को आवेदन दिया। तब मैक्स लाईफ इन्श्योरेंस की हरपल अग्रवाल पुत्री सुनील अग्रवाल से 50 हजार रुपए खाते में बिना किसी कार्यवाही के जमा कराए गए। श्री जैन ने आरोप लगाया कि मैक्स लाईफ इन्श्योरेंस की हरपल अग्रवाल पुत्री सुनील अग्रवाल एवं विपिन मालवीय बैक में कर्मचारी हैं। उनके द्वारा षडयंत्र रचकर आवेदक के साथ छलकपट करके धोखाधड़ी कर लगभग 18-20 लाख रुपए की राशि का गबन किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि बैंक में लगे सीसी कैमरों से जांच कराकर मेरे साथ धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply