Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

तेज हवा के साथ 10 मिनिट झमाझम बारिश

2 min read
Text Size:

खेत-खलिहान में रखी फसलों को लेकर दिखी भागमभाग

 

अनोखा तीर, हरदा। नौतपा की विदाई के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसी बीच मंगलवार दोपहर को आसमान में घने बादल छा गये। जो देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गये। इस बीच तेज हवा-आंधी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी। वहीं कच्चे मकानों की टीन और झप्पर हवा में उड़ने की खबर भी मिली है। हालांकि १०-१२ मिनिट में पानी बंद हो गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। यहां बताना होगा कि क्षेत्र में इस साल भी बड़े रकबे में ग्रीष्मकालीन मूंग की बुआई हुई थी। इनमें से ७५ प्रतिशत खेतों में कटाई हो चुकी है। जबकि शेष खेतों में कटाई कार्य चल रहा है या अगले एक-दो दिन में कटाई होना है। यही कारण रहा कि तेज गरज एवं हवा-आंधी के चलते दोपहर में कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इधर, बेमौसम बारिश को लेकर किसानों के चेहरों पर मायूसी दिखी। किसानों के मुताबिक फसल पूरी तरह पक चुकी है। जो अगले एक-दो दिन में कटाई के लिये तैयार है। लेकिन, इन सबके बीच मौसम की आंखमिचौली ने सभी को सचेत कर दिया है। परिणाम स्वरूप अगले एक-दो दिन जमकर कटाई कार्य चलेगा।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply