Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

नवरात्रि की तैयारियां तेज

2 min read
07 3 2

-कलाकार ने बनाईं मां दुर्गा और भोलेनाथ की आकर्षक प्रतिमाएं

अनोखा तीर, बालागांव। शारदीय नवरात्रि के आगमन से पहले हरदा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जगह-जगह मां दुर्गा की स्थापना के लिए भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, तो वहीं मूर्तिकार भी माता रानी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भक्तों में नवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हरदा के कलाकार सुशील गौर द्वारा मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जिनकी कलाकारी और श्रृंगार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। नवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही हर तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। मां दुर्गा की स्थापना के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में पंडाल सजाए जा रहे हैं। वहीं मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर माता रानी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। प्रतिमाओं में आकर्षक रंगों, बारीक कलाकारी और सुंदर श्रृंगार का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हरदा के कलाकार सुशील गौर ने भी मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की सुंदर प्रतिमाएं तैयार की हैं। उनकी बनाई प्रतिमाओं में कलाकारी और श्रृंगार की बारीकियां देखने को मिलती हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और स्थानीय रहवासियों के बीच उनकी कला की चर्चा है। दूर-दूर से लोग माता रानी की प्रतिमाएं लेने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों और पंडालों में धार्मिक आयोजन होंगे। इसके बाद दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

17 Views
17 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply