Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अगले दो दिन में नहर बंद करने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ एसके बिलारे से मुलाकात कर अब नहर को बंद किए जाने की बात पर जोर दिया। कांगेसी बोले कि मूंग फसल का सिंचाई कार्य पूर्ण हो चुका है। बीतें कुछ दिनों से नहरों में पानी व्यर्थ बह रहा है। इसकी सूचना किसानों ने भी पहुंचाई है। उन्होंनें इस मांग की वजह बताते हुयें कहा कि अधिकांश किसानों की सिंचाई पूर्ण होकर उनके खेत भी कट चुके हैं। वहीं कुछ जगह पर कटाई कार्य बाकी है। इन सबके बीच मानसून सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते किसान दिन रात खेत तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में नहरों का पानी जुताई कार्य में खलल पैदा करेगा। जिन खेतों में पानी बह निकलेगा, उन किसानों को जुताई करने में दिक्कतें होगी। यह भी किसानों के माध्यम से इसकी शिकायतें आने लगी है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसडीओ श्री बिलारे से अगर दो दिन मे पानी बंद करने की मांग की। वहीं नहर बंद ना होने की स्थिति में आंदोलन की राह अपनाने की बाध्यता बताई।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply