खरगोन- मंगलवार को कंट्रोल रूम पर जैतापुर चौकी अंतर्गत बीड़ गांव के कुएं में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने तुरंत एसडीआरएफ के दल को रवाना किया। दल में शामिल उप निरीक्षक श्री उइके, जवान सुनील, माधव जयंत, विक्रम वसीम, अनिल और दिलीप ने तत्परता के साथ कुएं में गिरे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया। होमगार्ड असिस्टेंट कमांडेंट श्री लश्करी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुएं में 36 वर्षीय पारस गांगले ग्राम राजपुरा गिर गया था। जिन्हें जीवित अवस्था मे कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं में कैसे गिरा इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
70 Views





