नपा ने महेश्वर रोड के पट्टेधारियो को नोटिस किए जारी,रहवासियों ने दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – शहर के वार्ड क्रमांक नो और दस के कई रहवासियों ने मंगलवार सुबह एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम बी एस क्लेश को एक ज्ञापन सौंपा ।यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम दिया गया ।जिसमे रहवासियों ने बताया की हम वार्ड नो और दस के कई रहवासी वर्ष 1984 से वार्ड में निवासरत होकर पट्टे धारी है ।लेकिन विगत कुछ दिनो पहले कई वार्डो में मकानों के पट्टे का नवीनीकरण करने के लिए सर्वे किया गया था ।इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा इस सर्वे में भेदभाव किया ।जबकि कुछ दिन पहले ही हमारे वार्ड में नगर पालिका द्वारा नोटिज जारी किया गया है ।जिसमे नपा द्वारा बताया गया की नगर के ही सुनील खंडलेवाल द्वारा सीएम हेल्प लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई है की आपके द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया गया है । इस नोटिस के आधार पर आप लोग दो दिवस में अपने भूमि और निर्माण संबंधित दस्तावेज निकाय में प्रस्तुत करे ।आप लोगो द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नही करने की दशा में आपके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आप लोगो की रहेगी ।

राजीव गांधी आश्रय आवास योजना के तहत दिए पट्टे —–

 

वार्ड के रहवासी कालू सिंह चौहान ने बताया की हम वार्ड के रहवासियों को राजीव गांधी आश्रय आवास योजना और मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार आवासीय पट्टे शासकीय भूमि पर दिए गए है। जिसके नवीनीकरण करने की समय सीमा बढ़ाई जाए ।ताकि प्रधानमंत्री की आवास योजना का लाभ विगत कई सालो से रहने वाले रहवासियों को मिल सके । श्री चौहान ने बताया की शहर में कुछ 18 वार्ड है ।जिनमे अभी तक 16 वार्ड में नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया ।जबकि हम वार्ड 9 और 10 के रहवासी वर्ष 1984 से आज तक शासकीय भूमि पर काबिज है ।लेकिन नगर पालिका ने हमारे साथ पक्षपात कर हम लोगो को आवास योजना के लाभ से वंचित रखा है ।जबकि सर्वे में नाम होने के बावजूद हमे लाभ नहीं दिया गया ।ज्ञापन देने आए वार्ड के यूसुफ लोहार,राजेश गुर्जर,रसीद खान,दादू कुमार गंगराड़े सहित अन्य लोगो का कहना है की वर्तमान में हमारे घर के पीछे अवैध कालोनी बनी हुई है ।जिन्हे फायदा पहुंचाने के लिए कुछ भू माफिया दबाव में आकर नगर पालिका अधिकारी द्वारा हम गरीब लोगो को बार बार नोटिस देकर हमे परेशान किया जा रहा है ।उल्लेखनीय है की वार्ड रहवासी कालू सिंह चौहान ने कहा की हमारे घर के पीछे जो अवैध कालोनी है उसकी भी अधिकारी निष्पक्ष जांच करे ।

जिम्मेदार अधिकारियो का यह है कहना —–

 

इस मामले में एसडीएम बी एस क्लेश का कहना है की वार्ड 9 और 10 में जिन रहवासियों को पूर्व में पट्टे आवंटन है उनके पट्टो का नवीनीकरण किया जायेगा ।इसके अलावा नए लोगो को पट्टे नही जारी किए जाएंगे ।जबकि नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डुडवे का कहना है की महेश्वर रोड के दोनो तरफ कई लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है ।जिन्हे हटाकर भविष्य में सड़क चौड़ीकरण करने का प्लान है ।इस आगामी प्लान के आधार पर नोटिस जारी किए गए ।जबकि कुछ लोगो के पास पीले रंग के अस्थाई पट्टे है ।जिन्हे अन्य स्थान पर उचित जगह देने का वरिष्ठ अधिकारीओ से मार्गदर्शन लेंगे ।हालाकि श्री डुड्वे का कहना है की इस मामले में एसडीएम साहब जो निर्णय करेंगे वही मान्य होगा ।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

error: Content is protected !!