प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियां करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- आगामी दिनों में वर्षा के मौसम में किसी भी प्राकृतिक आपदा व बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपने अपने विभाग की आपदा प्रबंधन कार्य योजना तैयार कर प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हरसंभव तैयारी करें। यह निर्देश कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित आपदा प्रबंधन संबंधी जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय से पूर्व नालों की साफ सफाई करा लें। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्षा से प्रभावित होने वाले ग्रामों को पहले से चिन्हित कर लें और वहां अतिरिक्त खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल, अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले, सभी एसडीएम तथा जल संसाधन, लोक निर्माण, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभागों सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी

121 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!